उत्तर प्रदेश

Rajepur: ओवरलोड ट्रकों पर पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया

Admindelhi1
26 Dec 2025 2:15 PM IST
Rajepur: ओवरलोड ट्रकों पर पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया
x

राजेपुर: थाना क्षेत्र में शुक्रवार को यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान यातायात इंचार्ज सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में थाना परिसर के सामने संचालित किया गया, जिसमें ओवरलोड ट्रकों और डीसीएम वाहनों की सघन जांच की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन कर चल रहे कई ओवरलोड ट्रकों और डीसीएम वाहनों के ऑनलाइन चालान किए गए। यातायात पुलिस ने चालकों को सख्त हिदायत दी कि ओवरलोडिंग से बचें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें। साथ ही, उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।

चेकिंग अभियान की भनक लगते ही कई ट्रक चालक अपने वाहन लेकर मौके से खिसकते नजर आए। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे कोहरे को ध्यान में रखते हुए गन्ना लदे ट्रकों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम स्टिकर लगाए गए, ताकि कम दृश्यता में भी वाहन दूर से नजर आ सकें। इसके साथ ही चालकों को घने कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग के तरीकों की जानकारी दी गई।

इस संबंध में यातायात इंचार्ज सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कोहरे के मौसम में दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा। साथ ही, कोहरे को देखते हुए वाहनों पर रेडियम लगाए जा रहे हैं और चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा

Next Story