उत्तर प्रदेश

Rajasthan के युवा की 21 माह की पदयात्रा, अब दिल्ली में ज्ञापन की तैयारी

Ratna Netam
4 July 2026 9:52 PM IST
Rajasthan  के युवा की 21 माह की पदयात्रा, अब दिल्ली में ज्ञापन की तैयारी
x

Saharanpur सहारनपुर : राजस्थान के युवा राहुल फौजदार गौ संरक्षण और जनजागरूकता के उद्देश्य से देशभर की पदयात्रा करते हुए सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह पिछले करीब 21 महीनों से लगातार पैदल यात्रा कर रहे हैं और अब तक लगभग 19,500 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं।

राहुल फौजदार ने बताया कि उनकी यह यात्रा लगभग 653 दिनों से जारी है और इस दौरान उन्होंने 19 शक्तिपीठों के भी दर्शन किए हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों में गौ संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाना और सनातन परंपराओं का प्रचार-प्रसार करना है।उन्होंने बताया कि यात्रा पूरी होने के बाद वह दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री कार्यालय में ज्ञापन सौंपेंगे। राहुल के अनुसार, वह अगले लगभग एक महीने में अपनी यह पदयात्रा पूरी कर सकते हैं।

पेशे से कंस्ट्रक्शन ठेकेदार राहुल फौजदार ने बताया कि वह रोजाना आने वाली गौहत्या और पशु तस्करी से जुड़ी खबरों से प्रभावित हुए, जिसके बाद उन्होंने यह संकल्प लिया। इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने देशभर की पदयात्रा शुरू की।

उनकी इस लंबी यात्रा के दौरान कई जगहों पर लोगों ने उनका स्वागत किया और उनके अभियान को समर्थन भी दिया। राहुल का कहना है कि उनका लक्ष्य समाज में जागरूकता फैलाना और गौ संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित करना है।

Next Story