उत्तर प्रदेश

राजस्थान : प्रस्तावक बनेंगे 5 आदिवासी विधायक

Admin2
23 Jun 2022 11:20 AM GMT
राजस्थान : प्रस्तावक बनेंगे 5 आदिवासी विधायक
x

जनता से रिश्ता : राष्ट्रपति चुनाव के जरिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान की राजनीति को भी साधने की शुरुआत कर दी है। एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाईं गईं आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू के प्रस्ताव भी आदिवासी होंगे। भाजपा ने इसके लिए राजस्थान से 5 आदिवासी विधायकों को दिल्ली बुलाया है

द्रौपदी मुर्मू के लिए मेवाड़ के 5 विधायक प्रस्तावक बनने जा रहे हैं। आलाकमान ने इन विधायकों को दिल्ली बुलाया है और वे गुरुवार सुबह दिल्ली पहुंच गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि मुर्मू के प्रस्ताव के रूप में पांचों आदिवासी समाज के विधायकों का ही चयन किया गया है। ये विधायक गुरुवार सुबह उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अडडे से दिल्ली के लिए रवाना हुए है।इससे पूर्व बुधवार को भाजपा के संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा, झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराड़ी, पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया व बांसवाड़ा जिले के गढ़ी से विधायक कैलाश मीणा को फोन कर सूचना दी।
सूचना मिलने पर इन पांचों विधायकों ने कम समय में दिल्ली जाने की तैयारी पूरी की, साथ में सभी दस्तावेज लेकर सुबह एयरपोर्ट पर पहुंच गए। इन विधायकों में डबोक एयरपोर्ट पर जोश देखा गया। सलूंबर विधायक मीणा के परिवार में तो कोई मांगलिक कार्यक्रम है लेकिन उन्होंने कहा कि पहले यह महत्वपूर्ण कार्य है।

सोर्स-hindustan

Next Story