उत्तर प्रदेश

छात्रा को गोली मारने वाला आरोपी राजन गिरफ्तार, पूछताछ कर रही पुलिस

Admin4
15 Jan 2023 1:10 PM GMT
छात्रा को गोली मारने वाला आरोपी राजन गिरफ्तार, पूछताछ कर रही पुलिस
x
मेरठ। मेरठ जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने छात्रा को गोली मारने वाले आरोपी राजन को गिरफ्तार कर लिया है। मवाना पुलिस और सर्विसलांस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। दरअसल, युवक ने भरी बस में घुसकर 11वीं की छात्रा को गोली मार दी थी। छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। बीच रास्ते युवक ने पहले हाथ दिखाकर बस को रोका। जैसी ही बस रुकी, वह अंदर घुस गया और उसने छात्रा को गोली मार दी।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और छात्रा को CHC भिजवाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने छात्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।​​​​ ​​​​​​घटना मवाना की है।
Admin4

Admin4

    Next Story