उत्तर प्रदेश

राज मिस्त्री ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान, लोन नही चुका पाने पर था परेशान

Admin4
31 Jan 2023 2:09 PM GMT
राज मिस्त्री ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान, लोन नही चुका पाने पर था परेशान
x
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला हाथीथान निवासी राज मिस्त्री ने पत्नी के दुपट्टे से कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी पत्नी दो दिन पहले मायके गई थी। जो राजमिस्त्री का काम करता था। समूह संस्था से एक लाख रुपये कर्ज लिया था। जो कर्ज की किश्त दे नहीं पा रहा था। जिस कारण काफी परेशान था।
सदर बाजार के मोहल्ला हाथीथान निवासी 37 वर्षीय खुर्शीद राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी शादी कई साल पहले मोहल्ला निसरजई में गुलशन के साथ हुई थी। उसकी पत्नी बच्चों को लेकर दो दिन पहले मायके गई थी। वह घर पर अकेला था। सोमवार की रात कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे का फंदा गले डालकर जान दे दी।
वह सुबह आठ बजे तक सोकर नहीं उठे तो पड़ोसी ने मोहल्ले में ही रह रहे रिश्तेदारों को जानकारी दी। रिश्तेदारों ने दरवाजा खटखटाया और नहीं खुला। उसकी पत्नी गुलशन को फोन पर सूचना दी। पत्नी मायके वालों को लेकर ससुराल पहुंची। दरवाजा न खुलने पर धक्का देकर कुंडी तोड़ दी। परिवार वालों ने देखा कि मृत अवस्था में उसका शव लटका हुआ था। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अमित पांडे मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया।
मृतक की पत्नी ने बताया कि उसके पति ने एक साल पहले समूह संस्था से एक लाख रूपये ऋण लिया था। कुछ किश्तें जमा कर दी थी और कई किश्ते रह गई थी। समूह वाले आकर कहते थे कि किश्त आकर जमा करो। जिस कारण उसके पति परेशान रहते थे। इसी कारण उसके पति ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
Next Story