उत्तर प्रदेश

नगर निगम में हुए घोटालों के खिलाफ आवाज बुलंद

Admin Delhi 1
3 April 2023 2:20 PM GMT
नगर निगम में हुए घोटालों के खिलाफ आवाज बुलंद
x

आगरा: आम आदमी पार्टी के महानगर कार्यालय पर प्रभारी नीलम यादव ने बैठक की। नारे लगाकर कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया।आम आदमी पार्टी (आप) निकाय चुनाव में जन समस्याओं को मुद्दा बनाएगी। पिछले 5 वर्ष में नगर निगम की योजनाओं में हुए घोटालों के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी। सोमवार को पार्टी के महानगर कार्यालय पर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष एवं आगरा की प्रभारी नीलम यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम के वार्ड परिसीन और आरक्षण को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा संगठन सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रणनीति के बारे में बताया। वरिष्ठ नेता कपिल बाजपेई ने कहा कि इस बार के कार्यकाल में नगर निगम में बहुत सारे घोटाले हुए हैं, जिनसे आगरा की जनता परेशान है। घोटालों के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन किए जाएंगे। बैठक से पहले आप कार्यकर्ताओं ने पोस्टर और बैनर लेकर नगर निगम में हुए घोटोलों को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन भी किया। महानगर अध्यक्ष दिलीप बंसल ने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही आगामी प्रदर्शन को प्रभावी बनाने के लिए जनता की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। जेके गुप्ता, डॉ. वीरेंद्र सिंह, रामसेवक, गौरव, अतुल, आलोक दीक्षित, तरुण भार्गव, कल्पना सिंह, विशाल सिंह, उषा देवी, मंजू शर्मा आदि मौजूद रहे।

Next Story