उत्तर प्रदेश

लखनऊ-कानपुर में बारिश, आगरा मकान ढहा, सड़कें धंसी; 42 जिलों में अलर्ट

SANTOSI TANDI
23 Aug 2023 11:28 AM GMT
लखनऊ-कानपुर में बारिश, आगरा मकान ढहा, सड़कें धंसी; 42 जिलों में अलर्ट
x
42 जिलों में अलर्ट
यूपी में मानसून अपने आखिरी दौर में झूमकर बरस रहा है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। मथुरा में इतनी बारिश हुई कि सड़कों पर 2-3 फीट तक पानी भर गया। आगरा में सड़कें तालाब बन गई। भीषण बारिश से कानपुर का एशिया का सबसे बड़ा नाला ओवरफ्लो होने से पुल तक डूब गया। वहीं, लखनऊ में 24 घंटे से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। इससे निचले इलाके में जलभराव हो गया।
सबसे ज्यादा बारिश मथुरा में हुई। यहां नए बस स्टैंड के नीचे स्कूल बस फंस गई। बस को धक्का देकर निकाला गया। आगरा में एक जर्जर मकान ढह गया। हालांकि, मकान में कोई रहता नहीं था। ऐसे में लंबे समय से कोई रहता नहीं था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात करें, तो बुधवार को प्रदेश के 42 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 25 अगस्त तक बादल मेहरबान रह सकते हैं। आज पूर्वांचल के ज्यादातर जिलों को बारिश सराबोर करने वाली है।
यह फोटो मथुरा की है। यहां इतनी बारिश हुई है कि सड़कों पर कमर से ज्यादा पानी लग गया है। इसी में स्कूली बस फंस गई।
यह फोटो मथुरा की है। यहां इतनी बारिश हुई है कि सड़कों पर कमर से ज्यादा पानी लग गया है। इसी में स्कूली बस फंस गई।
चलिए, अब बारी-बारी से शहरों को हाल बताते हैं....
मथुरा की कुंज गलियों में जलभराव
मथुरा में बुधवार सुबह से बारिश हो रही है। इससे कुंज गलियों में भयंकर जलभराव हो गया है। सुबह शहर के दलपत खिड़की इलाके में एक मकान ढह गया। ये चाय बनाने वाले प्रदीप कुमार यादव का है। हादसे के वक्त परिवार के लोग बाहर थे। इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ।
मथुरा की ये तस्वीर बुधवार सुबह की है। कुंज गलियों में घुटने तक पानी में भक्त जा रहे हैं।
मथुरा की ये तस्वीर बुधवार सुबह की है। कुंज गलियों में घुटने तक पानी में भक्त जा रहे हैं।
मथुरा में मकान ढहने के बाद मलबा हटाने के लिए आम लोग जुटे।
मथुरा में मकान ढहने के बाद मलबा हटाने के लिए आम लोग जुटे।
जलभराव की वजह से संकरी गलियों में चलने की जगह तक नहीं मिली है।
जलभराव की वजह से संकरी गलियों में चलने की जगह तक नहीं मिली है।
आगरा में मंगलवार दोपहर से बारिश, सड़कें धंसी
आगरा में मंगलवार दोपहर से बारिश जारी है। इससे कालिंदी विहार में सड़क धंस गई। गड्‌ढे में फंसने से कई वाहन चालक गिर पडे़। आवास विकास कालोनी में भी कई जगह सड़क धंस गई। यहां पर सीवर का काम चलने के कारण जगह-जगह गड्‌ढे हो रहे हैं। वहीं , थाना शाहगंज चौराहे पर रात करीब 9 बजे बारिश के चलते बंद पड़ा मकान ढह गया।
तेज आवाज के साथ मकान गिरने से आस-पास के लोग दहशत में आ गए। सभी लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। पुलिस को सूचना दी गई। बताया गया है कि मकान कई सालों से बंद पड़ा था। इसमें कोई रहता नहीं था। रख-रखाव के अभाव में भवन जर्जर हो गया था।
आगरा में अलग-अलग जगह पर सड़कें धंस गईं। इससे हादसे होने का खतरा पैदा हो गया।
आगरा में अलग-अलग जगह पर सड़कें धंस गईं। इससे हादसे होने का खतरा पैदा हो गया।
आगरा में सुबह से बारिश हो रही है। जगह-जगह जलभराव हो गया है।
आगरा में सुबह से बारिश हो रही है। जगह-जगह जलभराव हो गया है।
कानपुर में पानी के सभी चैनल खोले, सीसामऊ नाला गंगा में गिरता रहा
कानपुर में मूसलाधार बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। भारी बारिश के चलते जूही अंडर पास पूरी तरह से डूब गया। एशिया का सबसे बड़ा सीसामऊ नाला ओवरफ्लो हो गया। पानी का फ्लो अधिक होने से सभी चैनल खोल दिए गए। इसके चलते गंगा में सीसामऊ नाला गिरता रहा।
कानपुर का ये विजुअल मंगलवार का है। लाल इमली रोड पर जलभराव होने से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया।
कानपुर का ये विजुअल मंगलवार का है। लाल इमली रोड पर जलभराव होने से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया।
मंगलवार को औसत से 5% ज्यादा बारिश
मंगलवार को यूपी में औसत से 5% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। 26 जिलों में बारिश दर्ज की गई। औसत 7.30 के मुकाबले 7.70 मिमी. बारिश मौसम विभाग ने दर्ज की। बारिश के चलते बरेली में न्यूनतम तापमान 25.2 और बिजनौर में अधिकतम तापमान यूपी में सबसे कम 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चक्रवात यूपी में बारिश करवा रहा
CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक 25 अगस्त तक यूपी में बारिश होती रहेगी। दरअसल, मध्य प्रदेश और आस-पास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून ट्रफ फिलहाल अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर चल रही है और अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ को एक ट्रफ के रूप में देखा जा रहा है। यही चक्रवात यूपी में बारिश करा रहा है। इसका असर पूर्वी यूपी में ज्यादा देखने को मिलेगा।
आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, लखीमपुर, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, संभल, आगरा, हाथरस, झांसी, ललितपुर, रायबरेली, अयोध्या, अमेठी, अंबेडकरनगर, गोरखपुर, देवरिया, मऊ, बलिया, महाराजगंज, सुल्तानपुर, बांदा, फतेहपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर में भारी से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश
मौसम विभाग ने शामली, मेरठ, अमरोहा, संभल, बदायूं, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, आगरा, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र और गाजीपुर में हल्की से मध्यम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में हुई मूसलाधार बारिश
जिला बारिश (मिमी.)
बिजनौर 34.0
गोरखपुर 39.0
हरदोई 12.0
मुरादाबाद 15.0
सुल्तानपुर 51.0
झांसी 03.0
अब आपको मंगलवार को बारिश के कुछ रंग दिखाते हैं...
अयोध्या के पटेल नगर कॉलोनी में बारिश के बाद जलभराव हो गया। दिन में भी अंधेरा छा गया।
अयोध्या के पटेल नगर कॉलोनी में बारिश के बाद जलभराव हो गया। दिन में भी अंधेरा छा गया।
कानपुर नाला रोड के 12 से ज्यादा नाले ओवरफ्लो हो गए हैं। इसके चलते दुकानों में भी पानी भर रहा है।
कानपुर नाला रोड के 12 से ज्यादा नाले ओवरफ्लो हो गए हैं। इसके चलते दुकानों में भी पानी भर रहा है।
अब आपको बीते 24 घंटे का मौसम भी पढ़वाते हैं...
कानपुर में मूसलाधार-बारिश, मेयर के घर के पास पानी भरा: लखनऊ में 12 घंटे से हो रही बरसात, अयोध्या में रामपथ पर हुए गड्ढे
यूपी में मौसम ने मंगलवार को एक बार फिर से करवट ली है। कानपुर में आधे घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। साथ ही तेज हवाएं चल रही हैं। शाम 5 बजे ही अंधेरा छा गया। बारिश से महापौर प्रमिला पांडे के घर के पास और दूसरे इलाकों में जलभराव हो गया। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
Next Story