उत्तर प्रदेश

गर्मी और उमस से पश्चिमी यूपी को बारिश ने दी राहत

Shreya
4 Aug 2023 10:08 AM GMT
गर्मी और उमस से पश्चिमी यूपी को बारिश ने दी राहत
x

मेरठ। पश्चिमी यूपी में बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी है। सुबह से हो रही बारिश दोपहर तक जारी थी। आज शुक्रवार को उमस भरी गर्मी से बारिश ने राहत दी है। पश्चिमी यूपी के अधिकांश जिलों में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया हैं। वहीं बिजनौर जनपद में बारिश के कारण एक से आठ तक की कक्षा के छात्र छात्राओं के लिए स्कूलों में आज का अवकाश घोषित कर दिया गया है।

इससे पहले गुरुवार को दिन भर लोग परेशान रहे। तीन दिन से अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे नहीं आया है। दिन में चली हवा से भी पसीना नहीं सूखा। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाह ने बताया कि शुक्रवार को बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटे मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।

Next Story