उत्तर प्रदेश

रेलवे ने यूपी-झारखंड को जोड़ने वाली ट्रेन की शुरू, लोहरदगा-टोरी लाइन से रांची-चोपन स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ

Kunti Dhruw
12 Nov 2021 5:42 PM GMT
रेलवे ने यूपी-झारखंड को जोड़ने वाली ट्रेन की शुरू, लोहरदगा-टोरी लाइन से रांची-चोपन स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ
x
जैसे-जैसे कोरोना की दहशत कम हो रही है।

झारखंड। जैसे-जैसे कोरोना की दहशत कम हो रही है लोगों को रेलवे की तरफ से भी राहत दी जा रही है। लंबी दूरी के साथ ही आसपास के राज्यों के लिए चलने वाली ट्रेनों की भी धीरे-धीरे शुरुआत हो रही है। लोहरदगा-टोरी लाइन से रांची-चोपन स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुक्रवार से चालू हो गया।

रांची स्टेशन में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और रांची के विधायक सीपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। जानकारी दी गई कि रांची-चोपन (सोनभद्र) त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी।
रांची से यह ट्रेन सुबह 9:20 बजे रवाना होगी, जो चोपन शाम 5:25 बजे पहुंचेगी। वहीं, चोपन से यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार को चलेगी। यह ट्रेन सुबह नौ बजे चोपन स्टेशन से प्रस्थान करेगी और रांची शाम चार बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन पिस्का, लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डालटनगंज, गढ़वा, गढ़वा रोड, रमना, नगर उंटारी, दुद्धिनगर व रेणुकूट स्टेशन पर रुकेगी।
ट्रेन के शुभारंभ के मौके पर रांची रेलमंडल के डीआरएम प्रदीप गुप्ता, वरिष्ठ मंडल अभियंता-समन्वय अमित कंचन, वरिष्ठ मंडल यातायात प्रबंधक आदित्य कुमार चौधरी, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता कुलदीप कुमार सहित कई रेलवे अधिकारी मौजूद थे।
Next Story