- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kasganj में रेलवे की...
उत्तर प्रदेश
Kasganj में रेलवे की सुरक्षा बढ़ी, स्टेशन पर चला विशेष जांच अभियान
Tara Tandi
10 May 2025 2:03 PM IST

x
Kasganj कासगंज : भारत के पाक पर अटैक के साथ जीआरपी और आरपीएफ सतर्क हैं। रेलवे स्टेशन पर मॉकड्रिल की गई। वहीं स्टेशन पर पैदल मार्च कर चेकिंग अभियान चलाया गया। लोगों को आपातकाल में बचाव की जानकारी दी गई।
जीआरपी उपनिरीक्षक सलमान अली, आरपीएफ उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार व प्रवीण कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मियों की टीम ने रेलवे स्टेशन पर पैदल मार्च किया। आने जाने वाली ट्रेनों में चेकिंग की गई। लोगों के बैग व सूटकेस भी चेक किए गए। स्टेशन पर घूम रहे लोगों को भी चेक किया।
बिना कारण स्टेशन पर ने घूमने की चेतावनी दी गई। जीआरपी ने कहा कि यात्री सतर्क रहें। यदि कोई वस्तु या व्यक्ति संदिग्ध दिखे तो तुरंत पुलिस को बताएं। इस समय भारत व पाक के मध्य तनाव है। ऐसे में सरकार के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। इस दौरान जीआरपी व आरपीएफ के जवान मौजूद रहे।
TagsKasganj रेलवे सुरक्षा बढ़ीस्टेशनचला विशेष जांच अभियानKasganj railway security increasedspecial investigation campaign conducted at the stationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





