उत्तर प्रदेश

Vaishali, में स्पा सेंटर पर छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री बरामद; जांच शुरू

Ratna Netam
11 July 2026 9:47 PM IST
Vaishali,  में स्पा सेंटर पर छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री बरामद; जांच शुरू
x

Ghaziabad गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से चल रही अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना कौशांबी पुलिस ने वैशाली सेक्टर-4 स्थित एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में संचालित स्पा सेंटर पर छापेमारी कर 23 महिलाओं को रेस्क्यू किया है। पुलिस ने मौके से पांच ग्राहकों और एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-4 स्थित एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर संचालित स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई।

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य के नेतृत्व में थाना कौशांबी पुलिस की टीम गठित की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर स्पा सेंटर में छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर के अंदर मौजूद 23 महिलाओं को रेस्क्यू किया। इसके साथ ही मौके पर मिले पांच ग्राहकों और एक कर्मचारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सभी से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, तलाशी अभियान के दौरान स्पा सेंटर से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। इनमें लूब्रिकेंट, कंडोम और अन्य सामान शामिल हैं। पुलिस अब बरामद सामग्री और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि स्पा सेंटर का संचालन कब से किया जा रहा था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस संचालक और अन्य संदिग्ध लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस लगातार ऐसे स्थानों पर निगरानी रख रही है और सूचना मिलने पर कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, पुलिस ने रेस्क्यू की गई महिलाओं के संबंध में भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं और नियमानुसार आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि शहर में संचालित स्पा सेंटर, होटल और अन्य संदिग्ध स्थानों पर नजर रखी जा रही है। अवैध गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Next Story