उत्तर प्रदेश

जिला पूर्ति विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, पेट्रोल पम्प की जांच में मिली कमी

Admin4
1 Feb 2023 1:06 PM GMT
जिला पूर्ति विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, पेट्रोल पम्प की जांच में मिली कमी
x
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां के शहर चित्तू पाण्डेय चौराहा पर स्थित भारत पेट्रोल पम्प पर उस समय हड़कंप मच गया जब जिला पूर्ति विभाग द्वारा छापा मारा गया। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी और कई सप्लाई इंसपेक्टर, बाट विभाग के लोग मौजूद थे।
जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी रामजतन यादव ने बताया कि जो मानक होता है उससे ये पेट्रोल पम्प मानक के विपरीत है। जहां कोई ना तो कोई शौचालय ना पीने के लिए पानी की कोई व्यवस्था है और नाहीं यहां स्पेश है। विभाग के अनुसार, इस पेट्रोल पम्प पर कई कमियां है। जिसके खिलाफ़ अधिकारी पेट्रोलियम विभाग को पत्र भेजने की बात कह रहे हैं।
Next Story