- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly में बिजली...
उत्तर प्रदेश
Bareilly में बिजली विभाग की रेड, 39 चोर पकड़े गए, 7 लाख की वसूली
Harrison
6 Jun 2025 3:28 PM IST

x
Bareilly बरेली: में बिजली विभाग ने बिजली चोरी रोकने के लिए छापेमारी की। 39 घरों में चोरी पकड़ी गई जिसके बाद एफआईआर दर्ज कराई गई। विभाग ने 7.06 लाख रुपये की वसूली भी की। मुख्य अभियंता के नेतृत्व में रिठौरा फरीदपुर बहेड़ी आंवला जैसे क्षेत्रों में चेकिंग की गई। 53 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया और कई कनेक्शन काटे गए।
बिजली चोरी रोकने और राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से मार्निंग रेड डाली जा रही है। विभागीय अधिकारियों ने गुरुवार को 39 लोगों के घर बिजली चोरी पकड़े जाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई, जबकि 7.06 लाख रुपये की वसूली की गई।
मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश के निर्देशन में अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता, लाइनमैन भोर में ही मुहल्लों में जाकर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। गुरुवार को रिठौरा, फरीदपुर, बहेड़ी, आंवला में मार्निंग रेड डाली गई। 534 उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए गए, जिसमें 53 उपभोक्ताओं का विद्युत भार बढ़ाया गया, चार के मीटर बदले गए।
14 उपभोक्ताओं के परिसर में लगे मीटर बाहर किए गए। बिजली चोरी मिलने पर 39 उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। 117 उपभोक्ताओं का विद्युत बिल बकाया होने पर उनके कनेक्शन काटे गए। चेकिंग के दौरान 7.06 लाख रुपये की वसूली की गई।
Tagsबरेलीबिजली विभागरेड39 चोर पकड़े गए7 लाख की वसूलीBareillyElectricity DepartmentRaid39 thieves caughtRs 7 lakh recoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





