उत्तर प्रदेश

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा पांच जनवरी को शामली पहुंचेगी

Admin Delhi 1
29 Dec 2022 5:44 PM IST
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा पांच जनवरी को शामली पहुंचेगी
x

शामली: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कांग्रेसियों ने 5 जनवरी को शामली जनपद में आ रही भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने का आहवान किया करते किया। भारत जोड़ों यात्रा कांधला के एलम से प्रारंभ होकर कैराना से गुजरेगी।

बुधवार को शहर के विश्वकर्मानगर स्थित पीसीसी सदस्य ओमप्रकाश शर्मा के आवास पर कांग्रेसियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेसियों ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि कांग्रेस की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक देश की उन्नति और अखंडता के लिए कांग्रेसियों ने हमेशा कार्य किया। उन्होंने बताया कि आगामी 4 जनवरी को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जनपद शामली में पहुंचे जाएगी।

रात्रि विश्राम के बाद 5 जनवरी को कांधला से भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ होगी जो विभिन्न गांवों को होते हुए कैराना से होकर गुजरेगी। इस दौरान कांग्रेसियों द्वारा दर्जनों स्थानों पर यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कार्यकतार्ओं से बातचीत भी करेंगे।

Next Story