- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- राहुल गांधी विदेशों...
उत्तर प्रदेश
राहुल गांधी विदेशों में लोकतंत्र को मजबूत करने की बात करते हैं: राजीव शुक्ला
SHIDDHANT
4 Oct 2025 8:59 PM IST

x
Kanpur कानपूर: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कोलंबिया में लोकतंत्र पर दिए बयान को लेकर भाजपा उन पर हमलावर है। वहीं, कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का मानना है कि राहुल गांधी देश से प्यार करते हैं और वे कभी भी देश का अपमान विदेश की धरती पर नहीं करते हैं। वे तो भारत की सराहना करते हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कोलंबिया में कहा था कि भारत का लोकतंत्र खतरे में है। इस बयान को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा उनकी आलोचना की जा रही है, जिसके जवाब में शुक्ला ने उनका बचाव किया।
कानपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा। राहुल गांधी ने लोकतंत्र के बारे में बिल्कुल सही बात कही है और वह बहुत अच्छा बोल रहे हैं। जब भाजपा के नेता विदेश जाते हैं, तो जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक की आलोचना करते हैं, लेकिन तब कोई कुछ नहीं कहता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब लोकतंत्र की रक्षा की बात करते हैं, तो उनकी निंदा की जाती है। वह किसी का अपमान नहीं करते, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने की बात करते हैं।
राजीव शुक्ला ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू से लेकर अन्य नेताओं ने भारत का मान बढ़ाया है। यह किसी से छिपा नहीं है। वहीं, कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने भी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोलंबिया में लोकतंत्र पर दिए बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने लोकतंत्र की सच्चाई सामने रखी है। कांग्रेस सांसद ने पीएम मोदी के कुछ पुराने बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 से पहले वे विदेश जाकर कहते थे कि भारत में जन्म लेना मजबूरी थी और 70 साल में देश का विकास नहीं हुआ है तो दूसरों से क्या उम्मीद करते हैं?
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 11 साल में पीएम मोदी ने एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की और लोकतंत्र पर सवाल उठाने की आजादी पर हमला हो रहा है। दूसरी ओर राहुल गांधी लगातार देश से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं, वे सच बोल रहे हैं, इसमें किसी को एतराज नहीं होना चाहिए।
Tagsराहुल गांधीकोलंबियालोकतंत्रभाजपा आलोचनाराजीव शुक्लातारिक अनवरकांग्रेस समर्थनलोकसभापीएम मोदीलोकतंत्र पर बयानविदेशी बयानराजनीतिक प्रतिक्रियाप्रेस कॉन्फ्रेंसदेशहितआलोचनादेश प्रेमलोकतंत्र की रक्षाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





