- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- राहुल गांधी को...
उत्तर प्रदेश
राहुल गांधी को सुर्खियों में बने रहने के लिए विवादित बयान देने की आदत: मंत्री चंद्रमोहन
SHIDDHANT
3 Oct 2025 10:51 PM IST

x
Lucknow लखनऊ: भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन ने कोलंबिया में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि वह हमेशा सुर्खियों में बने रहने के लिए विवादित बयान देते रहते हैं। उनका भारत की आत्मा और विचारों से कोई वास्ता नहीं है। मंत्री चंद्रमोहन ने कहा कि आज भारत में लोकतंत्र मजबूत है और देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। चाहे वह ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी इलाका, भारत ने लोकतांत्रिक तरीके से विकास के रास्ते पर तेजी से कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने बताया कि जिन इलाकों में विकास नहीं पहुंचा था, वहां बीजेपी सरकार ने विकास की दिशा में काम किया है, खासकर ग्रामीण इलाकों और उत्तर प्रदेश के वनटांगिया समुदाय को भी विकास की अग्रिम पंक्ति में लाने का श्रेय भाजपा सरकार को जाता है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विकास कार्यों को गति दी है और केंद्र सरकार के सहयोग से भारत ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। डॉ. चंद्रमोहन ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमेशा सुर्खियों में बने रहने के लिए विवादित बयान देते रहते हैं। उनका भारत की आत्मा और विचारों से कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता जानती है कि राहुल गांधी का देश से कोई गहरा जुड़ाव नहीं है और वे एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने अपना आत्मविश्वास खो दिया है।
सपा नेता अखिलेश यादव के ट्वीट पर भी डॉ. चंद्रमोहन ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव केवल ट्वीट करने तक सीमित हैं और उन्हें यह समझ नहीं है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में दलितों, वंचितों और पिछड़ों के लिए कितना विकास कार्य हुआ है। आज ये वर्ग समाज के सबसे आगे खड़े हैं और उन्हें विकास के साथ जोड़ा गया है। मुस्लिम समुदाय द्वारा चलाए जा रहे ‘आई लव मुहम्मद’ अभियान पर चंद्रमोहन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून के पालन को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है और कोई भी अभियान कानून के दायरे में रहकर ही चलाया जा सकता है। कानून का उल्लंघन उत्तर प्रदेश में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा क्योंकि यहां कानून का राज है। उन्होंने कहा कि आज का युग कंप्यूटर और कलम का है, इसलिए समाज को बांटने वाली चीजें हमारे हाथ में नहीं होनी चाहिए। विकास के रास्ते पर चलना है तो सभी को साथ मिलकर आगे बढ़ना होगा।
Tagsभाजपाचंद्रमोहनराहुल गांधीकोलंबिया बयानउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथविकास कार्यवनटांगिया समुदायलोकतंत्रअखिलेश यादवदलितपिछड़ेवंचितमुस्लिम समुदाय‘आई लव मुहम्मद’कानून का पालनभारत का विकासएक भारत श्रेष्ठ भारत।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





