उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड की घटनाओं पर राहुल गांधी ने जताई गहरी चिंता

Rani Sahu
24 Sept 2022 3:00 PM IST
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड की घटनाओं पर राहुल गांधी ने जताई गहरी चिंता
x
नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और उत्तराखंड के ऋषिकेश में युवतियों के साथ हुई घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए शनिवार को कहा कि देश तब ही प्रगति कर सकता है जब यहां की महिलाएं सुरक्षित होंगी। गांधी ने कहा कि यह दोनों घटनाएं दिल दहलाने वाली हैं। उन्होंने कहा कि वह भारत जोड़ो यात्रा (bhaarat jodo yaatra) में बच्चियों और युवतियों से मिल रहे हैं और उनकी बातें सुन रहे हैं लेकिन उनका दृढ़ विश्वास है कि जब तक देश की महिलाएं सुरक्षित नहीं (women not safe) होंगी तब तक प्रगति संभव नहीं है।
उन्होंने ट्वीट किया,"मुरादाबाद और उत्तराखंड में युवतियों के साथ जो घटनाएं हुई हैं उसने सबका दिल दहला दिया है। भारत जोड़ो यात्रा में, मैं कई प्रतिभाशाली बच्चियों और युवतियों से मिल रहा हूं, उन्हें सुन रहा हूं। एक बात साफ़ है, हमारा भारत तब ही आगे बढ़ेगा, जब देश की महिलाएं सुरक्षित होंगी।"

Next Story