उत्तर प्रदेश

भारत-विरोधी अंतरराष्ट्रीय ताकतों के इशारे पर काम कर रहे राहुल गांधी और अखिलेश यादव: उपमुख्यमंत्री मौर्य

jantaserishta.com
18 Nov 2026 11:48 AM IST
भारत-विरोधी अंतरराष्ट्रीय ताकतों के इशारे पर काम कर रहे राहुल गांधी और अखिलेश यादव: उपमुख्यमंत्री मौर्य
x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सभी नेता भारत-विरोधी अंतरराष्ट्रीय ताकतों के इशारे पर काम कर रहे हैं। चुनावों में जनता अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से उन्हें जवाब देगी।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "चाहे राहुल गांधी हों, अखिलेश यादव हों, तेजस्वी यादव हों या ममता बनर्जी, ये सभी भारत-विरोधी अंतरराष्ट्रीय ताकतों के इशारे पर काम कर रहे हैं। वे ऐसे कई काम कर रहे हैं, जो किसी भी देशभक्त को नहीं करने चाहिए।"
मौर्य ने कहा कि कांग्रेस एक पुरानी राजनीतिक पार्टी है और इसके 'युवराज' राहुल गांधी लगातार ऐसी हरकतें करते रहते हैं। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा, "जहां भी चुनाव होंगे, जनता अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से उन्हें जवाब देगी।"
गोरखपुर में अखिलेश यादव के 'पीडीए' मार्च पर उपमुख्यमंत्री ने कहा, "अखिलेश यादव गोरखपुर, सैफई या लखनऊ में कहीं भी यात्रा निकाल लें। समाजवादी पार्टी का भविष्य पहले भी अंधकारमय था, आज भी है और आगे भी रहेगा। समाजवादी पार्टी 2047 तक उत्तर प्रदेश की सत्ता में आने के हसीन सपने देख सकती है, लेकिन असल में वह सत्ता में नहीं आ सकती। अखिलेश यादव यह बात बहुत अच्छी तरह जानते हैं।"
वहीं, राज्य सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्ष सरकार के खिलाफ नैरेटिव गढ़ता है। विपक्ष ने लोकसभा चुनाव के समय यह नैरेटिव बनाया कि भाजपा जीती तो संविधान बदल देगी और आरक्षण खत्म कर देगी। इस आधार पर विपक्ष को थोड़ी सफलता मिली थी, लेकिन झूठे आरोपों, तथ्यों और मनगढ़ंत कहानियों के आधार पर काठ की हंड़ियां बार-बार नहीं चढ़ सकती हैं। जनता विपक्ष को समझ रही है कि यह सिर्फ झूठे दावे करते हैं और फर्जी व मनगढ़ंत आरोप लगाते हैं।
उन्होंने कहा, "सभी जानते हैं और आम आदमी भी यह महसूस करता है कि उत्तर प्रदेश का माहौल और लोगों की धारणा बदली है। देश और दुनिया का उत्तर प्रदेश के प्रति नजरिया बदला है। यहां निवेश आया है, कानून-व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है और विकास तेजी से हो रहा है। यूपी में बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी में बेहतरीन प्रगति हुई है।"
जयवीर सिंह ने कहा, "दूसरी ओर, लोग 2012 से 2017 के उस दौर को नहीं भूले हैं, जो गुंडागर्दी, अराजकता, जमीन पर कब्जे, वसूली, दंगों, 'एक जिला, एक माफिया' और एक ठप पड़े प्रशासन का समय था, जहां खास माफिया और अपराधी जिलों को चलाते थे। जनता अगली बार विपक्ष के झूठे नारों और झांसे में फंसने वाली नहीं है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story