उत्तर प्रदेश

Raebareli: युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में फैली सनसनी

Bharti Sahu 2
12 Aug 2024 9:46 AM IST
Raebareli: युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में फैली सनसनी
x
Raebareli: रविवार देर शाम अपनी साथी से अर्जुन सरोज को गांव में ही राजाराम पासी के दरवाजे पर बुलवाया और अपने साथियों के साथ गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के सनसनी फ़ैल गई। सूचना पाकर नसीराबाद थानाध्यक्ष जितेंद्र मोहन सरोज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
बताते हैं कि शव के पंचनामा की तैयारी चल रही थी तभी भीम आर्मी के लोग पहुंच गए और कहा कि गिरफ्तारी होने पर ही शव गांव से जायेगा। मामले की सूचना पाकर देर रात एसपी अभिषेक अग्रवाल व एडिशनल एसपी नवीन कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। देर रात तक पुलिस और भीम आर्मी के बीच बातचीत जारी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
Next Story