उत्तर प्रदेश

Raebareli: गंगा में नहाने गया युवक बीच धारा में डूबा, प्रतापगढ़ में मचा कोहराम

Admindelhi1
10 May 2025 2:18 PM IST
Raebareli: गंगा में नहाने गया युवक बीच धारा में डूबा, प्रतापगढ़ में मचा कोहराम
x
"नहाने के दौरान बीच धारा में जाने से हुआ हादसा"

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में प्रतापगढ़ जनपद के रहने वाले 30 वर्षीय करन सरोज की शनिवार को गंगा नदी में डूबकर मौत हो गई। वह अपनी पत्नी के साथ गोकना घाट पर गंगा स्नान करने गए थे। स्थानीय गोताखोरों ने उन्हें गंगा नदी से बाहर निकाला था। यह हादसा क्षेत्र के गोकना गंगा तट पर हुआ है। दरअसल, मृतक करन सरोज शुक्रवार को ऊंचाहार में अपने ससुराल आया था।

स्नान के दौरान मध्य धारा में चला गया था युवक: शनिवार सुबह अपनी पत्नी के साथ वह गंगा स्नान के लिए गोकना घाट गए थे इस दौरान वे नदी की मध्य धारा में चले गए। जहा वे गहरे पानी में डूबने लगे तो पत्नी ने मदद के लिए आवाज लगाई। आवाज सुनकर स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत करन को नदी से बाहर निकाला।

इलाज के दौरान हुई मौत: घटना के बाद एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसको लेकर एनटीपीसी चिकित्सालय पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Next Story