उत्तर प्रदेश

Raebareli: शादी में गया युवक मृत पाया गया, हड़कंप मचा

Tara Tandi
30 Nov 2025 7:15 PM IST
Raebareli: शादी में गया युवक मृत पाया गया, हड़कंप मचा
x
Raebareli रायबरेली: यूपी के रायबरेली जनपद के चंदापुर थाना क्षेत्र के बाकी मजरे डोमापुर गांव में आज सुबह आम के बाग में एक 40 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया. सूचना पर क्षेत्राधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान दीपक (40) पुत्र रामकेवल निवासी पूरे तालेवत मजरे ज्योना के रूप में हुई है.
परिजनों ने आरोप लगाया है कि दीपक बीती रात पड़ोस के गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था।परिजनों एवं ग्रामीणों के अनुसार दीपक शराब का सेवन करता था. लगभग 15 वर्ष पहले उसकी शादी सीमा नामक महिला से हुई थी, जो तीन महीने बाद ही उसे छोड़कर चली गई। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि दीपक का आपराधिक इतिहास भी रहा है।करीब आठ वर्ष पहले उसे अवैध कट्टा बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ महराजगंज थाने में कुछ और मुकदमे भी दर्ज बताए जाते हैं.
घटना पर क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रारम्भिक निरीक्षण में मामला दुर्घटना जैसा प्रतीत हो रहा है. मृतक के बाएं पैर व दाहिने हाथ की हड्डी टूटी हुई पाई गई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Next Story