उत्तर प्रदेश

Raebareli: किला बाजार में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से युवक घायल

Admindelhi1
5 March 2025 3:19 PM IST
Raebareli: किला बाजार में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से युवक घायल
x
"आक्रोशित भीड़ ने चालक को पीटा"

रायबरेली: शहर कोतवाली क्षेत्र के किला बाजार में एक तेज रफ्तार मलबे से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपित चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन वहां मौजूद आक्रोशित भीड़ ने उसे घेरकर पकड़ लिया।

भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में की पिटाई

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ ने ट्रैक्टर चालक की पिटाई जारी रखी। पिटाई से चालक बेसुध हो गया, जिसे बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

कोतवाल राजेश कुमार सिंह के मुताबिक, अहियारायपुर निवासी ऋषभ सोनकर किला बाजार में मलबा लेकर ट्रैक्टर-ट्राली चला रहा था। इसी दौरान जोशियाना पुल के पास उसकी टक्कर एक बाइक सवार से हो गई, जिससे बाइक सवार घायल हो गया।

नमाज से लौट रही भीड़ ने रोका ट्रैक्टर चालक

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन नमाज पढ़कर लौट रहे लोगों ने उसे घेर लिया और लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। हंगामा बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस की मौजूदगी में भीड़ चालक को पीटती रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

कोतवाल ने बताया कि वीडियो के आधार पर पुलिस ने अलीपुर निवासी मोहम्मद कासिम को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर विशेष समुदाय के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Story