उत्तर प्रदेश

रायबरेली: ट्रेन से कटकर युवक ने की आत्महत्या

Bharti Sahu 2
15 Sept 2024 12:19 PM IST
रायबरेली: ट्रेन से कटकर युवक ने की आत्महत्या
x
रायबरेली: शनिवार की रात करीब 10 बजे एक युवक बाइक से रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा और क्रॉसिंग के पास बाइक खड़ी कर वह पैदल ऊंचाहार की ओर जाने लगा। गेट मैन उसकी मंशा नहीं समझ सका। उसी समय कानपुर से ऊंचाहार होते हुए रायबरेली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन जा रही थी। इस ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना ट्रेन के लोको पायलट ने स्टेशन पर दी। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन रात में युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। रविवार की सुबह युवक की शिनाख्त ऊंचाहार देहात ग्राम पंचायत के गांव नई बस्ती इमलिहा पुरवा निवासी विशाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के गांव से घटनास्थल की दूरी करीब पांच किमी है।
Next Story