- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Raebareli: तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश
Raebareli: तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक चेचिस बाउंड्री वॉल तोड़कर घर में घुसा
Tara Tandi
29 Sept 2024 12:53 PM IST

x
Raebareli रायबरेली : लालगंज कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर रोड पर सेमरपहा गांव में शनिवार की देर रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक चेचिस बाउंड्री वॉल तोड़कर घर में घुस गया जिससे बाउंसी बॉल के अंदर रखी स्कूटी, साइकिल, टीनशेड व बाउंड्री का गेट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। देर रात को फतेहपुर की ओर जा रहा डंपर का चेंचिस बेकाबू होकर सड़क किनारे गांव निवासी प्रेमशंकर मिश्रा की बाउंड्रीवाल तोड़कर अंदर घुस गया जिससे चेंचिस का शीशा चकनाचूर हो गया। टक्कर से बाउंड्रीवाल व वहां रखा काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के बाद चालक चेंचिस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित प्रेमशंकर मिश्रा ने बताया कि देर शाम करीब 11 बजे वह व उनका परिवार भोजन करने के बाद घर पर सो रहे थे तभी अचानक तेज धमाके के साथ पूरा मकान हिल गया। बाहर निकल कर देखा तो ट्रक की चेंचिस उनकी बाउंड्रीवाल तोड़कर घर मे घुस चुकी थी। बताया कि उनका करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जरूरी छानबीन शुरू कर दी है।
TagsRaebareli तेज रफ्तारबेकाबू ट्रक चेचिस बाउंड्रीतोड़कर घर घुसाRaebareli high speeduncontrolled truck broke chassis boundaryentered the houseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





