- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Raebareli: ससुराल आए...

x
Raebareli रायबरेली । बछरावां थाना क्षेत्र में पत्नी को विदा कराने ससुराल आए युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है। मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर में कोई गहरे चोट के निशान नहीं हैं।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत बगही गांव मजरे बिशुनपुर के रहने वाले मैंकूलाल (45) अपनी पत्नी रामदुलारी को विदा कराने रविवार को अपने ससुराल बछरावां थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव गया हुआ था। सोमवार की सुबह उसकी लाश उसी गांव की नर्सरी में पाई गई। युवक के शव मिलने से हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना उसकी पत्नी सहित ससुराल जनों को दी और पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। परिजनों के मुताबिक युवक की हत्या हुई है। वहीं पुलिस के मुताबिक जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। शरीर में ज्यादा गंभीर चोटें नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
TagsRaebareli ससुराल आए युवकशव मिलनेमचा हड़कंपRaebareli Young man came to in-laws housebody foundcommotion ensuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





