- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Raebareli: लखनऊ से 15...
Raebareli: लखनऊ से 15 मार्च को प्रारंभ होगी स्वामी प्रसाद मौर्य रथ यात्रा

रायबरेली: अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा आगामी 15 मार्च को प्रारंभ होने वाली रथ यात्रा की तैयारी एवं पार्टी के विस्तार को लेकर शहर के एक होटल में जिलाध्यक्ष प्रेम चंद्र मौर्य की अध्यक्षता मे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विधानसभा से पार्टी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और रथ यात्रा के कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव धुन्नी मौर्य ने कहा कि आगामी 15 मार्च को अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा लखनऊ से प्रारंभ हो कर रायबरेली पहुुंचेगी जहां कार्यकर्ताओं द्वारा रथ यात्रा का स्वागत किया जाना तय हुआ है। भ्रमण के दौरान स्वागत किए जाने वाले क्षेत्रों और।
इसके अलावा, रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के बारे में भी चर्चा की गई। यह रथ यात्रा अपनी जनता पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य पार्टी के विचारों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। बैठक में प्रमुख रूप से ऊंचाहार विधानसभा पूर्व प्रत्याशी उत्कृष्ट मौर्य अशोक, प्रदेश उपाध्यक्ष शत्रुघ्न मौर्य, राजेश यदुवंशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अजय लक्ष्मी गौतम, सलोन विधानसभा अध्यक्ष रमेश मौर्य, सरेनी विधानसभा अध्यक्ष सुमित कुमार, ऊंचाहार विधानसभा मथुरा पासवान, शुशील मौर्य, राज कुमार मौर्य, राजेंद्र मौर्य, दिलीप मौर्य, आर बी मौर्य टिंकू आदि महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे।





