उत्तर प्रदेश

Raebareli: राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने 329 जोड़े को दिया आशीर्वाद

Admindelhi1
15 Feb 2025 10:58 AM IST
Raebareli: राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने 329 जोड़े को दिया आशीर्वाद
x
"आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए"

रायबरेली: राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली में बसिगंवा मैदान खीरों में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत आज रायबरेली में बसिगंवा मैदान खीरों में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित रहा एवं अपने जीवन का नया अध्याय आरंभ कर रहे 350 नव युगल जोड़ों को मंगलमय जीवन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने भी युगल जोड़ो को आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर बुद्धि लाल पासी जिलाध्यक्ष भाजपा , देवेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष, जनमेजय सिंह जिला उपाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह पूर्व प्रदेश संयोजक, विजय प्रताप सिंह जी पूर्व चेयरमैन, शिवराम सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष, संतोष पासवान मंडल अध्यक्ष खीरों, शिव सागर मंडल अध्यक्ष सतांव, मनोज अवस्थी मंडल अध्यक्ष लालगंज, श्री कृष्ण जीवन तिवारी पूर्व उपाध्यक्ष, प्रेम शंकर पाण्डेय जी, उदयभान सिंह, बबलू सिंह पूर्व प्रधान सहित सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।

Next Story