उत्तर प्रदेश

Raebareli: राम विलास यादव बोले, तेज गर्मी में जानवरों के लिए प्यास बुझाना मुश्किल

Admindelhi1
6 Jun 2025 12:55 PM IST
Raebareli: राम विलास यादव बोले, तेज गर्मी में जानवरों के लिए प्यास बुझाना मुश्किल
x

रायबरेली: विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वराज इंडिया पार्टी के जिलाध्यक्ष राम विलास यादव ने निरीह प्राणियों की प्यास बुझाने के लिए शहर में कई स्थानों पर हौदे रखवाए। भीषण गर्मी के कारण शहर क्षेत्र में जानवरों के लिए अपनी प्यास बुझाना अत्यंत मुश्किल होता है। जिसके लेकर राम विलास यादव द्वारा रखवाए गए हौदों से प्रतिदिन सैकड़ों जानवरों के लिए प्यास बुझाना आसान हो जाएगा। राम विलास यादव ने कहा आज पर्यावरण दिवस है. ऐसे में हम सभी की यह जिम्मेदारी बनती है कि हमें जानवरों की भूख-प्यास का ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही राम विलास यादव ने कहा कि दुनिया के सभी धर्मों के अनुसार प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है चाहे प्यासा कोई व्यक्ति हो या फिर कोई जानवर।

मैंने उन्हीं स्थानों पर हौदे रखवाए जहाँ पर लोगों ने हौदो में जल भरने एवं हौदों की साफ-सफाई की जिम्मेदारी ली है। शहर के गोरा बाजार, कृष्णा नगर, इंदिरा नगर,आचार्य द्विवेदी नगर, अहिया पुर,नारायण नगर बस्तेपुर आदि मोहल्लों में में हौदे रखवाए गए इस पुण्य कार्य में राम विलास यादव के साथ संजय यादव, सुमित यादव, एडवोकेट अश्वनी वर्मा , आर्या कुमार, ऋषभ कुमार, प्रवेश आदि लोग उपस्थित रहे।

Next Story
null