उत्तर प्रदेश

Raebareli: पुलिस ने अंतराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया

Admindelhi1
23 Oct 2024 5:00 PM IST
Raebareli: पुलिस ने अंतराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया
x
छत्तीसगढ़ राज्य के रहने वाले है दोनों सगे भाई

रायबरेली: बीते दिनों लालगंज कोतवाली क्षेत्र में हुई दंपति के साथ लूट का खुलासा पुलिस अधीक्षक ने किया है। एसपी डा.यशवीर सिंह ने बताया कि बीते 17 अक्टूबर को लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे मतवा गांव के निवासी अमर पाल अपनी पत्नी बबीता के साथ स्टेट बैंक शाखा से एक लाख रुपए कैस निकाल कर घर जा रहे थे रास्ते में गंगा पुर चौराहे के पास घात लगाए दो अज्ञात बाइक सवार लोगों ने महिला से बैग छीन कर फरार हो गए थे। जिसकी सूचना पीड़ित अमर पाल ने लालगंज कोतवाली को दी थी। तहरीर के आधार पर लालगंज पुलिस ने मुअसं 454/2024 धारा 309(4) बीएनएस बनाम (2)अज्ञात बाइक सवार मुकदमा पंजीकृत किया था।

22 अक्टूबर को एसओजी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने डलमऊ फतेपुर बाई पास के पास से अमर सिंह उर्फ पप्पू व मनु नट पुत्र हब्बू निवासी छत्तीसगढ़ को नकद एक लाख 10 हजार, जेवरात व तमंचा घटना में प्रयुक्त की गई पल्सर बाइक बरामद किया है। एसपी ने पुलिस टीम को इस खुलासे के लिए 20 हजार का नकद पुरस्कार दिया है।

Next Story