उत्तर प्रदेश

Raebareli: विधायक मनोज पांडेय पर दलितों की जमीन हड़पने का है आरोप

Admindelhi1
24 Feb 2025 8:16 AM IST
Raebareli: विधायक मनोज पांडेय पर दलितों की जमीन हड़पने का है आरोप
x
"सपा के डेलिगेशन ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का दिया भरोसा"

रायबरेली: पूर्व मंत्री व ऊंचाहार विधायक मनोज पांडेय पर दलितों की जमीन हड़पने के मामले में लगे गंभीर आरोप के बाद उन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला तथा हर संभव मदद व न्याय दिलाने का भरोसा दिया। प्रतिनिधि मंडल में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव के नेतृत्व में पीड़ित अमृतलाल धोबी,बैजनाथ धोबी,शोभा देवी पत्नी राजाराम पटेल की ज़मीन को मौक़े पर देखने एवं उनके परिवारों से मिलने उनके घर ग्राम गूँझी मजरे चिचौली पहुंचा। लाल बिहारी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जहां सरकारी दबाव में ग़रीबों के साथ हो रहे अन्याय पर को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने क्षेत्रवासियों की पीड़ा सुन पीड़ितों को न्याय दिलाकर क्षेत्रीय विधायक से ग़रीबों की ज़मीन मुक़्त कराने की बात कही है।

बतादें ऊंचाहार विधानसभा के समाजवादी पार्टी के बागी विधायक मनोज पांडे पर कुछ दिन पहले जिले की प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष रंजन चौधरी समेत दर्जनों पीड़ित परिवार ने विकास भवन में जमीन कब्जे के मामले में धरना प्रदर्शन किया था क्षेत्रीय विधायक पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। जिसे लेकर विधायक ने भी अपना पक्ष रखा था। अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया था। जिला प्रशासन ने जांच के बाद विधायक को क्लीन चिट दे दी है। वही पीड़ितों की आवाज बनकर आज समाजवादी पार्टी की 11 सदस्यीय टीम ऊंचाहार विधानसभा के जगतपुर टांघन गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष आर के निर्मल ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाया है।

Next Story