उत्तर प्रदेश

Raebareli : लापता डीफार्मा छात्र की फांसी से मौत, बुआ के घर रहता था

Saba Naaz
11 July 2025 7:04 PM IST
Raebareli : लापता डीफार्मा छात्र की फांसी से मौत, बुआ के घर रहता था
x
Raebareli रायबरेली : यूपी के रायबरेली में दो दिन से लापता डीफार्मा छात्र सूरज कोरी का शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर जंगल में पेड़ की डाल से फंदे से लटकता मिला।
पैर और हाथों पर छाले पड़े थे। चमड़ी उधड़ी हुई थी। शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालने की आशंका जताई जा रही है। परिवार के लोगों का आरोप है कि बेटे की हत्या करके पेड़ से लटकाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Next Story