- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Raebareli: तेज गति ने...
उत्तर प्रदेश
Raebareli: तेज गति ने छीनी दो जिंदगियां, बोलेरो-बाइक भिड़ंत में हादसा
Tara Tandi
12 April 2025 11:51 AM IST

x
Raebareli रायबरेली । शुक्रवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम से वापस लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की हादसे में मौत हो गई। राजमार्ग पर विपरीत दिशा से आते समय यह हादसा हुआ। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के सबीसपुर गांव के पास हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के जसौली गांव निवासी दो युवक गोविंद कुमार और विकास कुमार शुक्रवार की रात पड़ोस के प्रतापगढ़ जनपद में स्थित गांव में आर्केस्ट्रा देखने गए थे।
दोनों युवक रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बाइक से वापस लौट रहे थे। बताया जाता है कि राजमार्ग में बने डिवाइडर के कारण दोनों युवक रांग साइड से आ रहे थे। सबीसपुर गांव से प्रतापगढ़ सीमा की ओर करीब सौ मीटर पहले सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद बोलेरो तेजी के साथ भाग गई।
आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस के माध्यम से दोनों युवकों को प्रतापगढ़ जनपद के कालाकांकर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। ऊंचाहार कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
TagsRaebareli तेज गतिछीनी दो जिंदगियांबोलेरो-बाइक भिड़ंत हादसाRaebareli high speedtook away two livesBolero-bike collision accidentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





