- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Raebareli: ग्राम...
Raebareli: ग्राम पंचायत अधिकारी ने स्थानांतरण के बाद किया भुगतान

रायबरेली: गांवों के अधिकारी कहे जाने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी ने बड़ा खेला कर दिया है। ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप लगाया गया है। आरोप है कि स्थानांतरण के बाद उन्होंने 6 लाख से अधिक रुपये का भुगतान किया है, जो कि अनियमित है। सतांव ब्लॉक के कोंसा ग्रामसभा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ग्राम पंचायत अधिकारी आलोक शुक्ला द्वारा किए गए अनियमितता व सरकारी धन के गबनकी है।
ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत अधिकारी आलोक कुमार शुक्ल पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानांतरण आदेश निर्गत होने के बाद 6 लाख से अधिक धन का भुगतान कर कर दिया गया। कोंसा गांव के पूरे काली बख्श गांव निवासी शिकायतकर्ता कालीचरण सिंह ने बताया कि 7 फरवरी 2025 को जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश से तत्काल प्रभाव से उक्त ग्राम पंचायत अधिकारी आलोक कुमार शुक्ल का स्थानांतरण कर दिया। उक्त गांव में प्रतीक्षा गुप्ता को तैनात कर दिया है। 10 व 11 फरवरी को गिरिजा शंकर के साथ मिलकर पंचायत के खाते से एक फर्म को सात बार में 6,79,924 रुपए का भुगतान किया गया।
शिकायतकर्ता ने उक्त मामले में शिकायत दर्ज कराते हुए गांव में हुए विकास के काम की जांच की मांग की है। यह घटना भ्रष्टाचार की एक और उदाहरण है और यह दिखाती है कि कैसे अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग करके अनियमित भुगतान कर सकते हैं। जिला पंचायती राज अधिकारी ले बताया कि मामला संज्ञान मे है जांच और कार्रवाई की जाएगी।





