- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Raebareli: अशोका...
Raebareli: अशोका हॉस्पिटल में निशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ

रायबरेली: नगर के अशोका हॉस्पिटल में निशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मौर्या डायग्नोस्टिक सेंटर की ओर से ब्लड शुगर टेस्ट एवं इसीजी जांच की व्यवस्था भी की गई। शिविर का आयोजन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरपी मौर्य की ओर से किया गया। जिसमें मरीजों की जांच एवं परिक्षणोंपरांत सभी रोगियों को मुफ्त दवाएं वितरित की गई। शिविर के आयोजक वरिष्ठ चिकित्सक पूर्व चिकित्साधिकारी डॉ आरपी मौर्य के कुशल निर्देशन में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच की।
जिसमें वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शशि कुमार शर्मा, डॉ. कुमार गौरव , डॉ रोहित मौर्य आदि ने रोगियों की जांच की। डॉ. आरपी मौर्य ने बताया कि शिविर में असाध्य जटिल रोगों गठिया, पीलिया, लिवर, चर्म रोगों, मोटापा, साइनस, बवासीर, अस्थमा समेत विभिन्न बीमारियों की जांच एवं परामर्श दिया। शिविर में ब्लड शुगर, ईसीजी आदि की निशुल्क जांच की गई। इस अवसर हजारों मरीजों को जांच के बाद निशुल्क दवाएं दी गई।





