- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Raebareli: जमीन...
Raebareli: जमीन रिकॉर्ड में धोखाधड़ी, ऊँचाहार तहसील में फर्जी खतौनी जारी

रायबरेली: तहसील के रजिस्ट्रार कानून गो ने एक ग्रामीण महिला से मिलकर फर्जी खतौनी जारी कर दी । जिसका फायदा उठाते हुए उसने जमीन का बैनामा कर दिया । अब इस मामले में दो लोगों के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। मामला क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग ग्राम पंचायत का है। जगतपुर थाना क्षेत्र के अलावलपुर निवासी सुशील कुमार ने चड़रई गांव के गयापाल और कलावती के विरुद्ध जालसाजी करके भूमि का अनुचित विक्रय करने का मामला दर्ज कराया है । सुशील का आरोप है कि उनकी पुस्तैनी 2693 काफी पहले गांव की कलावती के नाम दर्ज हो गई थी। जिस पर तहसीलदार ने इस फर्जी नामांतरण को निरस्त करते हुए भूमि को सुशील के माता पिता के नाम दर्ज कर दिया।
कुछ दिनों बाद उनकी मृत्यु हो गई। इस बीच आरोप है कि तहसील के रजिस्ट्रार कानून गो ने कलावती के साथ मिलकर खेल किया और उस भूमि की फर्जी खतौनी कलावती के नाम जारी कर दी। जिसका फायदा उठाकर कलावती ने भूमि को पति गयापाल के नाम अंकित करा दी। इस बात की जानकारी जब सुशील को हुई तो उसने हर चौखट पर दस्तक दी , किंतु उसे कहीं से न्याय नहीं मिला । अंत में उसने न्यायालय की शरण ली और अब न्यायालय के आदेश पर मामले का मुकदमा कोतवाली में दर्ज किया गया है। इस बाबत कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज करके विवेचना की जा रही है।





