उत्तर प्रदेश

Raebareli: तेज रफ्तार डंपर और ऑटो की भिड़ंत में चार की मौत

Admindelhi1
4 March 2025 10:59 AM IST
Raebareli: तेज रफ्तार डंपर और ऑटो की भिड़ंत में चार की मौत
x
"घायलों का इलाज अस्पताल में जारी"

रायबरेली: लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर बरस गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार डंपर और ऑटो की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतकों की पहचान शुरू कर दी है, जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया कि डंपर रायबरेली से लालगंज की ओर जा रहा था, जबकि सवारियों से भरा ऑटो लालगंज से रायबरेली की ओर आ रहा था। गंगापुर बरस गांव के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

12 लोग थे सवार, चार की मौत, आठ घायल

हादसे के वक्त ऑटो में चालक समेत कुल 12 लोग सवार थे। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने मृतकों की पहचान शुरू कर दी है और परिजनों को सूचना दी जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में डंपर की तेज रफ्तार को हादसे का कारण बताया जा रहा है।

Next Story