- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Raebareli: ऑटो और डंपर...
उत्तर प्रदेश
Raebareli: ऑटो और डंपर की भिड़ंत, चार की मौत कई घायल
Tara Tandi
3 March 2025 3:00 PM IST

x
Raebareli रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार डम्पर और सवारियों से भरे ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं ऑटो में सवार एक बच्ची समेत आठ लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनके प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी लालगंज ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया है।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एनएच 32 हाईवे में बरस गांव के पास उस वक्त हड़कंप मच गया। जब लालगंज की ओर जा रहे डम्पर और रायबरेली की ओर जा रहे सवारी भरे ऑटो की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो सवार लालगंज के महेश नगर निवासी रजनीश पुत्र उमाशंकर सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वही एक दस वर्षीय बच्ची समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनके इलाज के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नही हों सकी है, पुलिस मृतकों के परिवार वालों की तलाश कर रही है। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार संजीव कुमार सिन्हा और क्षेत्राधिकारी लालगंज अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए।
प्रत्यक्षदर्शी राम कुमार ने बताया कि रायबरेली की तरफ से एक तेज रफ्तार डंपर ने लालगंज से सवारी भर कर जा रही ऑटो को सामने से टक्कर मार दी। जिसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। वह 7 लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया है। ऑटो पर बैंड बाजा का सामान भी रखा हुआ था। जिससे यह लगता है कि बैठी हुई सवारी में कुछ लोग शादी विवाह का कार्यक्रम निपटा करके लौट रहे थे। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया घटना दुःखद है अभियोग पंजीकृत कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsRaebareli ऑटो डंपर भिड़ंतचार मौतकई घायलRaebareli auto dumper collisionfour deadmany injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





