- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Raebareli: स्वामी...

रायबरेली: आरएसएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला करना दोनों हमलावारों पर भारी पड़ा। स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला करने वाले दोनों हमलावारों को स्वामी के समर्थकों ने पुलिस की मौजूदगी में जम कर मारा। घटना रायबरेली में उस वक्त घटी जब स्वामी प्रसाद मौर्य का सम्मान एक मंच पर किया जा रहा था। रायबरेली में स्वागत के दौरान दो युवकों ने मौर्य पर हमला किया। माला पहनाने के दौरान पीछे से आए दो युवकों ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला कर दिया। यह पूरी घटना कैमरा में कैद हो गई।
दरअसल, जिस समय मौर्य के स्वागत के लिए लोग उन्हें माला पहनाने लगे, तभी एक व्यक्ति पीछे से आया और उसने मौर्य के सर पर मारा। हालांकि, वह मौर्य को मार नहीं पाया। धक्का लगने के कारण उसने स्वामी प्रसाद के बगल में खड़े एक अन्य कार्यकर्ता को कंटाप मार दिया । स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला होते देख उनके साथ एकत्र सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ने पुलिस की मौजूदगी में दोनों युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। भीड़ ने दोनों हमलावरों को इतना पीटा कि इंस्पेक्टर अजय राय की वर्दी भी खून से लाल हो गई।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि- योगी सरकार के गुंडे हैं, करणी सेना के लोग। करणी सेना के लोग सजातीय होने का लाभ ले रहे करणी सेना के लोग। लखनऊ से फतेहपुर जाते समय रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य कुछ देर के लिए अपने स्वागत के लिए रुके थे। तभी मिल एरिया थाना क्षेत्र के सारस चौराहे में यह घटना सामने आई। बता दें कि इससे पहले भी अयोध्या की हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास और उनके समर्थकों ने भी मौर्य पर हमला करने की कोशिश की थी और पलटकर राजू दास पर मौर्या के समर्थकों ने हमला कर दिया था। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी नगर अमित सिंह के अनुसार अभद्रता करने वाले युवकों की पहचान शिवम यादव और रोहित द्विवेदी के रूप में हुई है, जिनके बीच कार्यकर्ताओं से झड़प भी हुई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।





