उत्तर प्रदेश

Raebareli: हाईवे पर टायर फटने से इथेनॉल से भरे टैंकर में लगी आग

Bharti Sahu 2
28 Nov 2024 11:17 AM IST
Raebareli: हाईवे पर टायर फटने से इथेनॉल से भरे टैंकर में लगी आग
x
Raebareli: थाना क्षेत्र के लखनऊ- प्रयागराज हाईवे पर अयोध्या बख्श का पुरवा के पास इथेनॉल टैंकर का टायर फट गया, जिससे टैंकर में आग लग गई। दमकल की टीम छह घंटे से लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
सीतापुर गन्ना मिल से इथेनॉल लोड करके टैंकर प्रयागराज की ओर जा रहा था। सुबह करीब चार बजे लखनऊ- प्रयागराज हाईवे पर जगतपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या बख्श का पुरवा के पास टैंकर का टायर फट गया। इससे टैंकर में आग लग गई।
वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम लगातार कड़ी मशक्कत कर आग बुझाने का प्रयास कर रही है। लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने आसपास के लोगों को दूर रहने की सलाह दी है। बताया कि टैंकर कभी भी फट सकता है।
Next Story