- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rae Bareli: रायबरेली...
Rae Bareli: रायबरेली में सैकड़ों मस्जिदों में अदा हुई नमाज़

रायबरेली: जनपद रायबरेली में ईद-उल-फितर का पर्व पूरे उत्साह, आस्था और भाईचारे के साथ मनाया गया। जिले भर की 359 मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदतमंदों ने नमाज़ अदा कर अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी।
सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे पूरे जिले में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा।
सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पूरे जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके साथ ही ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोका जा सके।
संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था और अधिकारियों ने लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन की सतर्कता और जनसहयोग के चलते ईद का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
इस प्रकार रायबरेली में ईद का पर्व शांति, सुरक्षा और सामाजिक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।





