उत्तर प्रदेश

Rae Bareli: राहुल और अखिलेश की तस्वीर के साथ होर्डिंग से राजनीतिक हलचल

Admindelhi1
20 Jan 2026 2:41 PM IST
Rae Bareli: राहुल और अखिलेश की तस्वीर के साथ होर्डिंग से राजनीतिक हलचल
x

रायबरेली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर हैं। मंगलवार को शहर के कई इलाकों में बड़े-बड़े बैनर लगाए गए हैं। यह बैनर चर्चा का विषय बन गए हैं। इन बैनर व होर्डिंगों में राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को 'कप्तान' इंडिया लिखा गया है।

इसमें राहुल गांधी और अखिलेश यादव को 2027 और 2029 के लिए इंडिया का कप्तान लिखा गया है। इन बैनरों की खास बात यह है कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव को क्रिकेटर के रूप में प्रस्तुत किया गया है। हाथ में बल्ला, खेल के मैदान जैसा बैकग्राउंड और जीत का संदेश। इन तस्वीरों के जरिए दोनों नेताओं को मैदान में उतरने वाले मजबूत खिलाड़ी के तौर पर दिखाया गया है। बैनरों में दोनों नेताओं को पीडीए 'रक्षक' भी बताया गया है। सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव राहुल निर्मल बागी की ओर से लगाये गए इन बैनर व होर्डिंगों की चर्चा राजनीतिक गलियारे में तेज़ है।

Next Story