- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rae Bareli: नेवादा...
Rae Bareli: नेवादा सेक्टर बाबूगंज व सराय हरदो सेक्टर में पीडीए पंचायत का आयोजन हुआ

रायबरेली: विधान सभा क्षेत्र के नेवादा सेक्टर बाबूगंज व सराय हरदो सेक्टर में पीडीए पंचायत को सम्बोधित करते हुए ऊँचाहार ब्लाक अध्यक्ष बिंदेश्वरी पासी ने कहा कि आप सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 27 जनवरी 2025 से प्रदेश के सभी जनपदों में बूथ स्तर तक पीडीए पंचायतचल रहा है। यह कार्यक्रम 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घर-घर पीडीए पर्चा पहुंचाने की अपील करते हुए कहा है कि प्रभुत्ववादियों और उनके संगी-साथियों के लिए बाबा साहेब सदैव से एक ऐसे व्यक्तित्व रहे हैं, जिन्होंने संविधान बनाकर शोषणात्मक-नकारात्मक प्रभुत्ववादी सोच पर पाबंदी लगाई थी। इसीलिए ये प्रभुत्ववादी हमेशा से बाबा साहेब के खिलाफ रहे हैं और समय-समय पर उनके अपमान के लिए तिरस्कारपूर्ण बयान देते रहे हैं।
पंचायत को सम्बोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष बिंदेश्वरी पासी ने कहा कि आज भाजपा की सरकार में हर वर्ग परेशान है।सबसे ज्यादा तो किसान व नौजवान दुःखी है किसान को सिंचाई के लिए समय पर पानी नही मिल पा रहा है,सबसे ज्यादा परेशानी आवारा जानवरों से है। तो नौजवान अपनी डिग्री हासिल करके बेरोजगार घूम रहा है।कहीं रोजगार नही है व्यापारी अलग परेशान है। थाने तहसीलों में आमआदमी की सुनवाई नही हो रही है। पीडीए परिवार एकजुट होकर 27 में भाजपा सरकार को हटाने का काम करेगा तभी खुशहाली आएगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष जेपी यादव,डॉ नरेन्द्र कुमार यादव, प्रदेश सचिव शिक्षक सभा ,कमलेश कुमार मौर्य, महेश नारायण यादव पूर्वप्रधान , रामकुमार पहलवान, रामजीत यादव, रामजीत , अनुज , सत्यम , अजय कुमार, सुमित , रामस्वरूप, हरपाल, देशराज सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।





