उत्तर प्रदेश

Rae Bareli accident: रोडवेज बस, ट्रक से टकराई,12 यात्री घायल

Bharti Sahu 2
28 Aug 2024 10:34 AM IST
Rae Bareli accident: रोडवेज बस, ट्रक से टकराई,12 यात्री घायल
x
Rae Bareli accident: लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार भोर लगभग चार बजे मिर्जापुर से लखनऊ जा रही रोडवेज बस पीठन गांव के पास आगे चल रहे बोल्डर लदे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर के बाद बस ट्रक में फंस गई। दुर्घटना देख ट्रक चालक भागने की फिराक में था, जिसके चलते लगभग डेढ़ सौ मीटर तक वह बस को घसीटते हुए ले गया। जब बस ट्रक से अलग हुई, तो ट्रक चालक वाहन के साथ फरार हो गया है। वहीं, बस का बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। 12 यात्री घायल हो गए
घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इनके अलावा अन्य आठ बस यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जो दुर्घटना के बाद अपने गंतव्य को चले गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों का इलाज कराया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Next Story