उत्तर प्रदेश

ताऊ के सामने छात्रा का सरेआम अपहरण, इलाके में मचा हड़कंप

jantaserishta.com
13 April 2022 1:57 PM IST
ताऊ के सामने छात्रा का सरेआम अपहरण, इलाके में मचा हड़कंप
x
सरेआम छात्रा को अगवा करने का आरोप उसके परिजनों ने लगाया है.

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में सरेआम छात्रा को अगवा करने का आरोप उसके परिजनों ने लगाया है. घटना शहीद नगर इलाके की है. ग्यारहवीं क्लास की छात्रा को उसका ताऊ महेश शर्मा दोपहिया वाहन से डॉक्टर वी एस रॉय स्कूल छोड़ने गए थे. कॉलेज के गेट से कुछ दूरी पर दो लड़के मोटरसाइकिल से आए और उन्होंने छात्रा को हाथ पकड़कर बैठा लिया और भागने लगे.

ताऊ महेश शर्मा ने मौका-ए-वारदात से डेढ़ किलो मीटर तक पीछा किया. ताऊ ने रोकने की कोशिश की लेकिन दोनों आरोपियों ने ताऊ को दोपहिया वाहन से नीचे गिरा कर मारपीट की. दोपहिया से नीचे गिरने और मारपीट से ताऊ बुरी तरह घायल होकर लहूलुहान हो गए. ताऊ की आंखों के सामने वह सब कुछ हो गया, जिसकी सपने में भी उन्होंने कल्पना नहीं की थी.
ताऊ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस का अमला आनन-फानन में पहुंचा. परिजनों से पुलिस ने बात की और अपनी जांच पड़ताल के साथ लड़की को बरामद करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं.
पुलिस ने छात्रा के घर से उसका मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है. परिजनों का सीधा कहना है कि उनकी लड़की को सरेआम किडनैप किया गया है. परिजनों के इस कथन के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप सा मच गया है. पुलिस विभाग में स्थानीय आला अधिकारियों से लेकर आने तक भागदौड़ मची हुई है.
घटना के खुलासे और धरपकड़ की कमान अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने अपने हाथों में ले ली है. पुलिस में जिले की सीमाएं सील कर दी हैं और सड़क पर ढूंढ खोज की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story