उत्तर प्रदेश

9 महीने बाद पकड़ा गया साइको किलर

HARRY
24 Jun 2023 6:04 PM GMT
9 महीने बाद पकड़ा गया साइको किलर
x
बच्चों का रेप कर उतार देता था मौत के घाट

कन्नौज | लंबे समय से तलाश किया जा रहा एक सरफिरा सिरियल किलर पकड़ा गया। ख़बर है कि आरोपी बच्चों का रेप कर उन्हें मौत के घाट उतार देता था। आरोपी के खिलाफ 8 मुकदमे दर्ज हैं। वह सजा भी काट चुका है। पुलिस 9 महीने तक साइको अपराधी के पीछे पड़ी रही।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में कड़ी मशक्कत के 9 महीने बाद पुलिस ने मनोविकृत युवक को पकड़ लिया। बता दें कि आरोपी युवक बच्चों का शोषण किया करता था। वह बच्चों से रेप करता था। इस बात का खुलासा तब हुआ जब कन्नौज के गुरसहायगंज में 23 अक्टूबर 2022 को उसने एक बच्ची को घायल कर दिया। दरअसल, बच्ची दोपहर में घर से निकली। कुछ घंटों बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पीछे बच्ची घायल मिली थी। रेप में नाकाम रहने पर बच्ची के सिर पर ईंट मार दी गई थी। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के मुताबिक, आरोपी के बारे में पता करने के लिए गुरसहायगंज से लेकर फर्रुखाबाद के कमालगंज के बीच 132 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कराए गए। एक कैमरे में आरोपी दिखाई दे गया। उसकी पहचान शातिर रामजी वर्मा के तौर पर हुई। उसके खिलाफ बच्चों से रेप और उन्हें मार डालने के कई मुकदमे दर्ज थे।

एसपी ने बताया कि पहचान पुख्ता होने के बाद कन्नौज एसओजी ने आरोपित का पीछा करना शुरू किया। शातिर रामजी वर्मा भेष बदलने में माहिर है। उसने कई बार पुलिस को चकमा दिया। उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीमें दक्षिण के राज्यों तक गईं। उसके गांव और रिश्तेदारों की पहचान कर पुलिसवाले भेष बदलकर आसपास किराए पर घर लेकर रहे। ऐसे कई महीने चला। रामजी ट्रेन की ऊपरी बर्थ पर बैठकर छोटी लड़कियों के छोटे-छोटे विडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर करता था। पुख्ता सुराग मिलने के बाद शुक्रवार रात गुरसहायगंज थानाक्षेत्र के मलिकपुर गांव के पास मुठभेड़ के बाद पुलिस ने रामजी वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बाएं पैर में गोली लगी है।

आरोपित छोटे लड़के-लड़कियों की रेकी करता था। उसके बाद उन्हें किसी सामान का लालच लेकर साथ ले जाता था और रेप या हत्या कर देता था। शुरुआती वारदात में वह नाबालिग होने के कारण सजा पूरी कर बाल सुधार गृह से बाहर आ गया था।

Next Story