- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- रक्षक बना भक्षक: पुलिस...
रक्षक बना भक्षक: पुलिस इंस्पेक्टर ने महिला का किया रेप, डराकर करता था...

DEMO PIC
इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा (Etawah) जिले में तैनात रहे एक पुलिस इंस्पेक्टर के कारनामों से यूपी पुलिस (UP Police) का चेहरा शर्मशार हो गया है. एक नवविवाहिता ने पुलिस इंस्पेक्टर पर जांच के नाम पर धमका कर कई बार दुष्कर्म (Rape) करने का आरोप लगाया है. महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पिता और भाई को जान से मारने के धमकी देकर महिला को अदालती बयान के नाम पर होटलों में ले जाकर उससे दुराचार किया. इटावा के एसएसपी जयकुमार सिंह ने इस वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक तौर पर महिला के आरोपों को सही पाए जाने के बाद मुकदमा दर्ज कराकर इंस्पेक्टर को महोबा से इटावा ले आया गया है. जांच और सुबूत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





