- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- घर में चल रहा था देह...
उत्तर प्रदेश
घर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने 12 लोगों को दबोचा
Saba Naaz
12 July 2025 7:08 PM IST

x
Kanpur कानपुर : कल्याणपुर पुलिस ने शुक्रवार रात को देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया। यह देह व्यापार गिरोह गूबा गार्डन के एक घर में मां बेटे और मौसी मिलकर चला रहे थे।
पुलिस ने मौके से संचालकों समेत 12 लोगों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। आईआईटी कानपुर के पास गूबा गार्डन में लंबे समय से देह व्यापार गिरोह चल रहा था। आसपास के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने शुक्रवार को घर में अचानक छापा मारा। मौके पर छह लड़के और तीन लड़कियां मिलीं। इसके अलावा संचालक भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।
उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, पड़ोसियों का कहना है कि इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा था। सुबह से लेकर रात तक लड़के और लड़कियों का आना जाना लगा रहता था। कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि देह व्यापार गिरोह पकड़ा गया है। जो लोग इसमें संलिप्त हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
TagsघरधंधापुलिसHomebusinesspoliceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





