- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अंतरराष्ट्रीय गो तस्कर...
उत्तर प्रदेश
अंतरराष्ट्रीय गो तस्कर शमीम बंजारा की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क
Shantanu Roy
3 Jan 2023 4:21 PM GMT

x
बड़ी खबर
मेरठ। योगी सरकार में अपराधियों की संपत्ति को लगातार कुर्क किया जा रहा है। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय गो तस्कर शमीम बंजारा की दो करोड़ की संपत्ति को पुलिस ने कुर्क कर लिया। अब तक इस परिवार की 35 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति को कुर्क किया जा चुका है। मेरठ निवासी अंतरराष्ट्रीय गोतस्कर अकबर बंजारा और उसका भाई सलमान 19 अप्रैल 2022 को असम में उग्रवादी हमले में मारे गए थे। उन्हें मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार करके असम पुलिस को सौंपा था। दोनों भाईयों को छुड़ाने के लिए उग्रवादी समूह में घात लगाकर पुलिस पार्टी पर हमला किया था। उस हमले में दोनों भाई मारे गए।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के निर्देश पर मेरठ पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत अकबर बंजारा द्वारा अवैध रूप से कमाई गई संपत्ति को जब्त करने में जुटी है। मंगलवार को गैंगस्टर एक्ट में पुलिस ने फलावदा थाने में दर्ज मुकदमे के आधार पर सलमान के भाई गोतस्कर शमीम बंजारा लगभग दो करोड़ रुपए कीमत की संपत्ति को जब्त कर लिया। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि बंजारा परिवार की अब तक 35 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। शमीम के दाम दर्ज 21 बीघा जमीन पर कुर्की की कार्रवाई की गई है। अकबर बंजारा और उसके भाई शमीम बंजारा ने अवैध तरीकों से यह संपत्तियां अर्जित की थीं। अन्य संपत्ति की अभी जांच चल रही है। उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
Next Story