- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- जमीनी विवाद में...

x
प्रयागराज। गंगानगर इलाके के झूंसी में आपसी विवाद में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी गई। दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक झूसी थाना क्षेत्र के हवेलिया निवासी शिव मूरत यादव (55)का छतनाग रोड पर ऑफिस है। सोमवार को कुछ लोगों के साथ आफिस पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान झूसी के नयका महीन गांव निवासी रामनारायण यादव उर्फ गुड्डू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान रामनारायण ने लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली, यह देख शिवमूरत भागने लगे। इसी दौरान राम नारायण दौड़ा कर शिवमूरत को गोली मार दी। गोली दाहिने पैर के घुटने के नीचे लगी। इससे लड़खड़ा कर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज से भीड़भाड़ वाले इस मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। खून से लथपथ शिवमूरत को एसआरएन अस्पताल लाया था।। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
आरोपी रामनारायण घटना के बाद से ही फरार है। रामनारायण भी प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता है। धंधे को लेकर दोनों के बीच विवाद की बात सामने आई है। घायल के भतीजे मान सिंह यादव ने थाने में नामजद तहरीर दी है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story