उत्तर प्रदेश

ग्राम वासियों की उपस्थिति में मगहर महोत्सव में होने वाले है कार्यक्रम

Shantanu Roy
4 Feb 2023 4:48 PM IST
ग्राम वासियों की उपस्थिति में मगहर महोत्सव में होने वाले है कार्यक्रम
x
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश एव उप जिलाधिकारी सदर अजय कुमार त्रिपाठी के मार्ग दर्शन में नायब तहसीलदार खलीलाबाद विजय कुमार गुप्ता तथा नायब तहसीलदार सेमरियावां प्रियंका तिवारी द्वारा ग्राम चंगेरा मांगेरा में राजस्व निरीक्षक चंद्रभूषण, क्षेत्रीय लेखपाल रामकरण, ग्राम प्रधान फूलमती तथा अन्य सम्मानित ग्राम वासियों की उपस्थिति में दिनांक 7 फरवरी से आयोजित होने वाले मगहर महोत्सव में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। ग्राम प्रधान तथा अन्य सम्मानित ग्राम वासियों से भारी संख्या में मगहर महोत्सव में उपस्थित होकर महोत्सव को सफल बनाए जाने हेतु अनुरोध किया गया। बैठक के समय ग्राम वासियों की अन्य सारी समस्याओं को भी विस्तार से सुना गया।
Next Story